Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर आ रही रोड़वेज बस द्वारा तीन महिलाओं को कुचलने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में तीनों महिलाओं की मौत हो गयी। जिसमें एक गर्भवती भी थी। घटना श्रीगंगानगर रायसिंहनगर से जुड़ी है। जहां पर केवी स्कूल के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार रेशमा 6 महीने की प्रेग्नेंट थी। वह अपने परिवार की सुमन और पिंकी के साथ ई-स्कूटी से रायसिंहनगर अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थी।

 

जैसे ही उन्होंने भारत माला रोड पर स्कूटी को मोड़ा तभी रायसिंहनगर से बीकानेर की और आ रही रोडवेज बस ने सामने से स्कूटी को टक्कर मार दी। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि तीनों महिलाएं बस के नीचे आ गईं और बस तीनों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई । ई-स्कूटी चकनाचूर हो गई। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद सवारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने 42 एनपी टोल से एम्बुलेंस बुलाई। घटना के बाद रायसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!