राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अस्पताल परिसर में मानव भ्रूण मिलने की खबर सामने आयी हे। घटना श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल की है। जहां पर जनाना वार्ड के पास बने एक बाथरूम में मानव भ्रूण मिला है। सूचना मिलने के साथ ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। मानव भ्रूण की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे और मानव भ्रूण को सुरक्षित रखवाया गया है।

इस सम्बंध में एएसआई राजकुमार ने बताया कि मानव भ्रूण को सुरक्षित रखवाया गया है। फिलहाल एक महिला कैमरों में दिखाई दे रही है जिसको लेकर पुछताछ जारी है। एएसआई ने बताया कि डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद भू्रण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगाा। बताया जा रहा है कि भ्रूण करीब चार से पांच महीने का है।



