राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जैसे-जैसे जमाना डिजीटल होता जा रहा है साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहा है। जिसको लेकर पुलिस विभाग लगातार आमजन को जागरूक कर रहा है कि साइबर ठगी से किस प्रकार से बचाव किया जा सके और किसी कारण से अगर ठगी का शिकार हो भी जाए तो तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दें। तेजी से बढ़ते साइबर ठगी के मामलों को लेकर बीते अप्रैल में पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर बीकानेर रेंज में विशेष अभियान म्यूल हंटर चलाया गया।

 

आईजी बीकानेर ओमप्रकश के सुपरविजन में साइबर टीमों ने ताबड़तोड़ एक्शन किया। एक महीने में साइबर पुलिस ने 267 म्यूल अकाउंट जिनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 834 संदिग्ध खाताधारकों से पुछताछ की गयी। 231 म्यूल अकाउंट के विरूद्ध इंसदादी की गयी। अभियान के दौरान 33 प्रकरण दर्ज किए गए और 15 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने 1 लाख 61 हजार रूपए नकद, तीन लेपटॉप और 39 स्मार्ट फोन भी इस कार्रवाई में जब्त किए। अभियान म्यूल हंटर में साइबर पुलिस ने कई बड़े मामलों का भी खुलासा किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!