राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ(शे) के प्रांतीय आव्हान पर ग्रीष्मावकाश कटौती के विरोध में बीकानेर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी और जिला मंत्री अरुण गोदारा के नेतृत्व में शिक्षकों ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर को ज्ञापन सौंपा।

संगठन के मांग पत्र में अवकाश कटौती निरस्त करने, जनगणना में नियुक्त शिक्षकों/कर्मचारियों को साक्षरता अभियान में सर्वेयर ड्यूटी से मुक्त रखने, पोषाहार और विद्यार्थी ट्रांसपोर्ट वाउचर भुगतान शीघ्र करने, भीषण गर्मी के दौरान विद्यालयों में बिजली-पानी,कमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रत्येक विद्यालय में सफाई कर्मचारी नियुक्त करने, सभी शिक्षक संवर्ग के स्थानांतरण नीति लागू कर ट्रांसफर करने, समस्त शिक्षक संवर्ग की बकाया पदोन्नति शीघ्र करने, नवक्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की वित्तिय स्वीकृति जारी करने, शारीरिक शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश जारी करना आदि मांगें शामिल रही। प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने बताया कि शिक्षा विभाग और सरकार द्वारा शिक्षक एंव विद्यार्थियों के हितों का ध्यान रखते हुए उक्त मांगो पर उचित निर्णय नहीं किया जाता है तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

 

आज के प्रदर्शन/ज्ञापन कार्यक्रम में रेवंतराम गोदारा, मनीष ठाकुर, देवेंद्र जाखड़, भंवर सांगवा,हुकमाराम झोरड़, नाजरा परवीन,श्याम देवड़ा,महेंद्र पंवार, कैलाश वैष्णव, मांगीलाल धतरवाल, कमल जाखड़,आदूराम मेघवाल, रवींद्र विश्नोई, सुंदरलाल विश्नोई, विजय सिंह, सज्जाद अली अनुपमा भोजक, युगांक्षी रांका,संगीता शर्मा, मेघा खत्री, शरद ओझा, मुकेश पारीक, मुकेश सारस्वत, संतोष सुथार, अनिल गौड़, प्रवीण यादव,महावीर सिंह, बजरंग विश्नोई सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!