राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ग्रामीण डेवलपमेंट वेलफेयर सोसायटी के तत्वधान में आज शिष्टमंडल द्वारा जिले मे व्याप्त चोरी, पेयजल, जर्जर सड़के, बिजल कटौती व यातायात बाधित समस्याओं एवं आंगनबाड़ी महिलाओं के वेतन मे बढ़ोतरी (21हजार) की मांग को लेकर जिला कलेक्टर से मुलाकात की।


ग्रामीण डेवलपमेंट वेलफेयर सोसायटी के सचिव मनोज गहलोत ने कलेक्टर के सामने जिले की समस्याएं रखी व जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग रखी। छात्र नेता हिमांशु गहलोत ने मांग रखी के हेड पोस्ट ऑफिस से लेकर जस्सूसर गेट तक यातायात मे सुधार हो ताकि आवागमन सुगम हो सके। इस दौरान शिष्टमंडल में मनोज गहलोत, हिमांशु गहलोत, पवन सिंह शेखावत, दुलाराम मेघवाल, राम चौहान व अभिषेक शामिल रहे।



