राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवती द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नंबबर 10 में 26 जुलाई की सुबह 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता मोहनलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी नेे बताया कि उसका 24 वर्षीय बेटी कीर्ति सोनी ने मकान में पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


