राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहरी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास नगर रोड़ की है। जहां पर जोशीवाला आईसक्रीम के सामने तेज रफ्तार स्विफ्ïट कार ने एक के बाद एक कर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर दीवार से भिड़ गयी। जानकारी के अनुसार करीब तीन स्कूटी व एक बाइक को कार ने टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त किया है। इस हादसे में तीन लोगों के चोटें लगने की सूचना मिली है। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जिसके चलते आसपास के लोगों में अफरा तफरी सी मच गयी। स्विफ्ट कार आरजे-02 नंबर की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!