राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैर फिसलने से पानी में गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 बासी की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे मनफूल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता बन्नाराम का डिग्गी के पास से पैर फिसल गया। जिसके चलते उसके पिता डिग्गी में गिर गए और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE