Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आर्मी के बंकर में मिले शव के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस सम्बंध में अब हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। इस सम्बंध में मृतक के भाई कमल ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई 17 अप्रैल से लापता था। 20 अप्रैल को उसके भाई का शव आर्मी के बंकर में मिला था। जिसके बाद मौके पर गए तो हाथ,पैर बांधे हुए थे और शरीर पर चोटें के निशान थे। परिवादी ने बताया कि उसके पास एक दवा की शीशी भी मिली थी। परिवादी ने बताया कि 24 मार्च को उसे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने पीटा था। उसकी बाइक भी छीन लिया था। परिवादी ने बताया कि जिसके बाद 16 अप्रैल को मुकेश नाम के युवक ने फोन करके उसके भाई को बुलाया। जिसके बाद कई अन्य के साथ मिलकर मारपीट कर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!