राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और घर खाली करने की धमकी देने का प्रकरण सामने आया है। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में गायत्री ने पवन कुमार, सीहराम, कांता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना प्रार्थिया के घर अर्जुनसर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी एकराय होकर 18 अप्रेल को उसके घर पर आए। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर खाली करने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!