राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इन दिनों बीकानेर पुलिस का एक्शन मोड़ दिखाई दे रहा है। लगातार पुलिस टीमें अलर्ट मोड़ पर है और नशीले पदार्थो पर ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है। इसी के चलते आज श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने हजारों नशीले कैप्सुल के साथ दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बीदासर की तरफ से नशीले कैप्सुल लाए जा रहे है। पुलिस ने बीदासर रोड़ पर नाकाबंदी की।

 

इस दौरान बाइक पर सवार होकर आते हुए दो युवक दिखाई दिए। जिस पर पुलिस टीम ने दोनो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों के पास से 15600 गोलियां अल्प्राजोलम व 1980 ट्रोमाडोल जब्त की है। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनो के पास से बाइक को भी जब्त किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!