राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जिसके चलते हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में नशीले पदार्थो के साथ आरोपी पकड़े जा रहे है। इसी कड़ी में नाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा के साथ तीन को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हरजिन्द्र पुत्र साधुसिंह, गुरविन्द्र पुत्र साधुसिंह, कृष्णङ्क्षसह पुत्र दलीपसिंह निवासी पंजाब के पास से 2.65 अवैध डोडा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार हरजिन्द्र के खिलाफ पंजाब में एक दर्जन प्रकरण पूर्व में दर्ज है। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विकास विश्नोई, सुभाषचंद, सांवरमल, गणेशराम, दिनेश कुमार, कृष्ण शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!