राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर हथियारों की प्रदर्शनी महंगी साबित हो सकती है और केवल हथियार हीं नहीं बल्कि हथियारनुमा अन्य सामग्री भी मुसीबत करवा सकती है। ऐसी ही खबर कोलायत से सामने आयी है। जहां पर बीठनोक के रहने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर हथियारनुमा लाईटर से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर लगा दी। जिसके बाद जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस टीम ने एक्टिव हुई और अलग-अलग टीमों का गठन कर युवक की तलाश शुरू की गयी।

एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ कोलायत संग्राम सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी जसवीर कुमार की टीम ने हथियारनुमा लाईटर के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोसट करने वाले लीलूराम को गिरफ्तार किया हे। पुलिस ने आरोपी के पास से सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर जानकारी ली तो वह हथियारनुमा लाईटर मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी जसवीर कुमार, रोहिताश भारी, लखपत ङ्क्षसह, दिपेन्द्र्र कुमार, राहुल शामिल रहें।



