राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी के साथ-साथ भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सेवा कार्य किए गए।


स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का संगम
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लेखक व लोक नीति विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रताप का जीवन संघर्ष, साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण के साथ ही उच्च नैतिकता, मानवीय मूल्यों, समरसता और आदर्श नेतृत्व का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा, महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और राष्ट्रहित से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन आज के युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। महानगर सहमंत्री योगेन्द्र सिंह सोलंकी ने परिषद की कार्यपद्धति पर चर्चा करते हुए कहा कि एबीवीपी सदैव सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रही है।

खेलो भारत के नगेंद्र प्रताप सिंह के समन्वय से संगोष्ठी के उपरांत विश्वविद्यालय परिसर में भीषण गर्मी के मद्देनजर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण और जीव मात्र के प्रति दया भाव रखने का संदेश दिया।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर प्रांत सहमंत्री पूनम मेड़तिया, सहमंत्री जितेंद्र बीका, गौरव रामावत, बैरिसाल सिंह, हिमांशु चौधरी, लोकेश कच्छावा, विक्रम सिंह, डूंगर सिंह, अनुज बिश्नोई, पृथ्वीराज नायक, खुशवंत सिंह, सौम्या, अपूर्वा व प्रवेंद्र उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!