राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 2024 की जुलाई में बारात में शामिल होकर लौट रहे परिवार पर हमला करने और इस दौरान एक युवक की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने फरार इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बीछवाल पुलिस ने की है।

इस सम्बंध में मृतक के भाई ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि वह अपने परिवार के साथ शोभासर में बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान कुछ लोग एकराय होकर आए और हमारे ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके भाई शाहरूख पर जानलेवा हमला किया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हों गयी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के मामले में गजेन्द्र नायक नाम का युवक फरार चल रहा था। जिस पर दो हजार का इनाम घोषित किया था।

 

पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुुए आरोपी की लोकेशन सहित गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी गजेन्द्र को अमरसिंहपुरा से दस्तयाब किया। जिससे पुछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इस दौरान नागौर, जयपुर, जोधपुर में फरारी काटी। कार्रवाई करने वाली टीम में कार्यवाहक थानाधिकारी बीछवाल सुशीला, रविकुमार, रामनिवास, भगवानाराम शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!