राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कभी ममता बनर्जी के दाएं हाथ माने जाने वाले सुवेंदु सरकार ने नए सरकार में सीएम के पद की शपथ ले ली है। पुरा एनडीए का कुनबा इस दौरान मंच पर नजर आया। पीएम नरेन्द्र मोदी, पश्चिम बंगाल के गवर्नर, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के सीएम इस दौरान मौजूद रहें।

सुवेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के साथ ही बंगाल में अब सुवेंदु सरकार का राज शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आज ही केबिनेट की पहली बैठक में बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। जिनमें केन्द्र की योजनाओं को प्रभावी ढ़ंग से शुरू करने, ङ्क्षहसा और अराजकता के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाने सहित कई निर्णय होने की उम्मीद है।

आज सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके अलावा दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली।सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद सुवेंदु, पीएम के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया।

बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा 5 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक का नाम शामिल है। बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद बीकानेर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। भाजपा नेता चन्द्र मोहन जोशी, दिलीप ङ्क्षसह, मनीष सोनी, कमल गहलोत, निशांत गौड़, गजेन्द्र भाटी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!