राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शव मिलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। ग्रामीणों ने हत्या की आंशका जताते हुए धरना लगा दिया है ।मामला पांचू पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर शुक्रवार को पांचू के कुमभासरिया गांव में एक युवक का शव अपने रिश्तेदार के घर पर मिला था। जो कि सूना था।

शव मिलने के बाद अब परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आंशका जताते हुए धरना लगा दिया है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के आगे धरना लगा दिया है और आरोप है कि मृतक को किसी मामले में डराया धमकाया जा रहा था। ऐसे में उनकी हत्या का अंदेशा है।
परिजनों और ग्रामीणों ने मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, मुआवजा दिलाने ,मेडिकल बोर्ड का गठन कर कार्रवाई करने को लेकर धरना लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ।



