राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर पर ट्रेक्टर की टक्कर से दीवार तोडऩे और घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में शिवबॉडी निवासी विजय कुमार धवल ने नारायण, महेन्द्र, अर्जुन, चन्द्र, चंदन, मानसिंह, टीकमचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना शिवबॉडी क्षेत्र में 7 फरवरी की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अपने घर के सदस्यों के साथ सो रहे थे। इस दौरान आरोपित ट्रेक्टर लेकर आए और घर की दीवार तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपित ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



