राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक और अधिकारी के बीच हुए विवाद पर अब मुकदमा दर्ज किया गया है। एईएन जगनलाल बेरवा की रिपोर्ट पर श्रीगंागनगर के जवाहर नगर थाना पुलिस ने भाजपा विधायक जयदीप बिहारणी, पार्षद बंटी, विधायक के निजी सहायक सहित 30 पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

ा पुलिस ने राजकार्य में बाधा, एससी,एसटी एक्ट व मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में विधायक , एईएन (पीएचडी) कृष्ण धारीवाल, विधायक के निजी सहायक मनीष गर्ग, पार्षद बंटी वाल्मीकि सहित 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि विधायक जयदीप बिहाणी ने दिशा की मीटिंग में उन्हें धमकी दी थी कि तुझे मेरे (विधायक) ऑफिस में बुलाकर ऐसी तस्सली करवाऊंगा की तुम लोग याद रखोगे। इसके बाद 30 अप्रैल को उनके पास एईएन (पीएचडी) शहर कृष्ण धारीवाल के सुबह से फोन आ रहे थे कि आज बाहर मत जाना, विधायक जयदीप बिहाणी मीटिंग के लिए जन सेवा केंद्र में बुलाएंगे।

 

सुबह 11 बजे एईएन कृष्ण धारीवाल का उनके (जगनलाल) के पास फोन आया कि एसडी बिहाणी कॉलेज में विधायक सेवा केंद्र में आ जाओ, विधायक बुला रहे हैं। इसके बाद धारीवाल में जयदीप बिहाणी से बात करवा दी। बिहाणी ने मुझसे कहा कि जल्दी विधायक सेवा केंद्र आओ।
इसके बाद मैं (जगनलाल) शहर में चल रहे प्रोजेक्ट कार्यों की फाइलें लेकर एलएनटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज हुसैन और अभियंता सोहम परमार के साथ जन सेवा केंद्र पहुंच गया। वहां पहुंचते ही विधायक ने मुझे थप्पड़- मुक्के मारने शुरू कर दिए। विधायक ने हाथ में पहने मोटे कड़े से उनकी आंख पर वार किया, जिससे आंख पूरी तरह चोटिल हो गई और बंद हो गई। अब एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!