राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने छापा मारकर एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा है। नोखा पुलिस टीम ने थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने पांचू रोड़ पर राजेन्द्र पेट्रोल पंप के पास एक घर पर छापा मारकर एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा है। थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मटका सट्टा करवाया जा रहा था। जहां पर छापा मारते हुए 13 लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से 17 हजार की नकदी भी जब्त की गयी है। फिलहाल पुलिस टीम आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!