राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कल पांच राज्यों में चुनावों के परिणाम आए। जिनमें तीन राज्यों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा प्राप्त किया हे। वहीं केरल में दस सालों के बाद कंाग्रेस की सता में वापसी हुई है। तमिलनाडू में बड़ा उलटफेर हुआ है। जहां पर टीवी के स्टार थलापति विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बंगाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के मुताबिक नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा।

इसी दिन रवींद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती है। दरअसल बांग्ला कैलेंडर के मुताबिक यह तिथि 25 वैशाख को होती है। जो आमतौर पर मई के दूसरे हफ्ते में पड़ती है। शपथग्रहण में कौन-कौन आएगा, सीएम कौन होगा, अभी इनका खुलासा नहीं हुआ है।
इधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा राज्य के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के ऑफिस भेजा है। विधानसभा चुनाव में 59 सीटें जीतने के बाद स्टालिन ने कहा कि हमारी पार्टी एक मजबूत विपक्षी पार्टी के तौर पर काम करेगी। वहीं बंगाल में सीएम फेस के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड ने पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में गृहमंत्री सीएम कौन होगा इसको लेकर राय मशविरा करेंगे।



