राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिता-पुत्री के साथ मारपीट करने और मोबाइल छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में सलुण्डिया निवासी रामेश्वरलाल ने संतोष, रोशनी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सलुण्डिया में 2 मई की रात की है। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके व उसकी बेटी के साथ आरोपित ने मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसकी बेटी का मोबाइल भी छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




