राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अनाज मंडी से माल चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी जयदयाल डूडी ने समीर, राहुल,मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना अनाज मंडी में 20 अप्रैल से 3 मई की बीच की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने अनाज मंडी की विभिन्न फर्मों से करीब 2 लाख 50 हजार रूपए के सरसो, कणक,ईसब आदि के कट्टो की चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!