राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करंट लग जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के 4 मई की सुबह रणधीसर रोही की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई भीखाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई नरसीराम जो कि खेत में कृषि कार्य कर रहा था।

 

इस दौरान वहां लगे सोलर विद्युत पोल जिसकी लाईन जेकसन ग्रीन सोलर प्लांट में जा रही है ,उसके पोल से प्रार्थी के भाई को करंट लग गया। करंट लगने से उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!