राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र मेंं युवक द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के उदासर में 3 मई की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई गोपीचंद ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई पुनमंचद ने घर पर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसे अस्पताल लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




