राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तमिलनाडू में आज चुनावों के बाद वेाटों की गिनती जा रही है। तमिलनाडू में स्थापित दोनो दलों के लिए टीवी एक्टर थलापति विजय विलेन बनकर सामने आयी है ।तमिलनाडू में 234 कुल सीटें है और बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। शुरूआत के दो घंटों की गिनती के बाद बड़े बदलाव की और तमिलनाडू दिखाई दे रहा है। तमिलनाडू में डीएमके 46, एडीएमके 70 और थलापति विजय की पार्टी टीवीके 102 सीटों पर आगे चल रहे है।

थ्लापति विजय की एंट्री के साथ इस तरीके के नतीजों के बाद कई नेताओं की धड़कन बढ़ा दी है ।विजय टीवी स्टार के बाद नेता बने थे और अपनी पार्टी बनाकर मैदान में कूद गए थे।
थलापति विजय लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है और लोगों खूब वाहवाही कर रहे हैं। वहीं दूसरी और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा का सुरज शुरूआती दो घंटे में उदय होता दिख रहा है हालांकि ये शुरूआती रूझान है ।बंगाल में दो घंटे के रूझान में भाजपा 150 तो टीएमसी 80 सीटों पर आगे चल रही है।



