राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देश की राजधानी से रविवार की सुबह बुरी खबर सामने आयी है। जहां पर एक चार मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग लग गयी। जिसके चलते 9 लोगों की मौत हो गयी। घटना दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार की है। जहां पर एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान 10 से 15 लोगों को बचाया गया।

इनमें दो लोग घायल हुए हैं। सुबह करीब 3:45 बजे आग लगी और देखते ही देखते बिल्डिंग के चारों फ्लोर में फैल गई। कुछ लोग दरवाजे का लॉक नहीं खोल पाए, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि कंकाल जैसी हालत में हैं। 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर आई थीं। करीब 15 लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। जिनमें से दो लोगों को हल्की चोटें आईं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।



