राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खुले पड़े नाले और अंधेरी गलियां कभी बड़े हादसों को न्यौता दे सकती है। शहर के अनेक स्थानों पर नाले खुले पड़े है। जिसमें आए दिन गौवंश नाले में गिरते हैं। ऐसी ही खबर जेल रोड़ से सामने आयी है। जहां पर खुले नाले में गौवंश गिर गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। खुले पड़े नाले और अंधेरे रास्ते कभी भी बड़े हादसे को न्यौता दे सकता है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार जेल रोड क्षेत्र में कई जगह नाले खुले पड़े हैं। जिससे रोज हादसे हो रहे हैं। जेल रोड निवासी नवीन ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस रोड पर ये नाले खुले पड़े हैं और रात को रोड लाइट भी बंद रहती है जिससे हादसे हो रहे है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द नालों को कवर करने और लाईट चालू करवाने की मांग की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!