राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक सवार युवक की गाय के आगे आ जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के कोड़मदेसर से जयमलसर की तरफ 29 अप्रैल की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई किशनलाल सोनी ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका भाई दुरगाराम बाइक से कोड़मदेसर से जयमलसर की और जा रहा था। इस दौरान अचानक उसकी गाड़ी के आगे पशु आ गया। जिसके चलते उसके भाई के गंभीर चोटें आयी है। गंभीर चोट लगने के चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!