राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एमडी और बिक्री के पैसों के साथ दो को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत यह कार्रवाई की है।

पुलिस टीम ने एनएच-62 सिम फॉर्म हाउस के पास कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार को रोका ओर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार ओमप्रकाश और मुकेश के पास से 5.23 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने दोनो के पास से 1 लाख 33 हजार रूपए और क्रेटा कार भी जब्त की है। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।



