राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़ी गली अवस्था में महिला का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के शहर किशनायत टेचरी फांटे के नजदीक में 30 अप्रैल की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में देशनोक के रहने वाले जयचंद ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि दोपहर को शरह किशनावत में पानी की होद में अज्ञात महिला का शव मिला। परिवादी के अनुसार शव सड़ी गली अवस्था में मिला है ।ऐसे में फिलहाल पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



