राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के नागौर रोड़ पर चरकड़ा चौकी के पास की है। जहां पर खड़ी पिकअप में एक कार भिड़ गयी। हादसे में कार में सवार करीब 9 लोगों को चोटें आयी। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जिनमें एक गंभीर को बीकानेर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार कार नागौर की और जा रही थी।

 

इस दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा भिडी। कार में सवार सभी लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। इस संबंध में थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया को हादसा हुआ है और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!