राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सोनियासर मिठिया में 27 अप्रैल की शाम की है। इस सम्बंध में कितासर भाटियान निवासी मोतीराम ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!