राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार नशीले पदार्थो के खिलाफ एक्शन जारी है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। जिसके चलते हर रोज नशीले पदार्थ पकड़े जा रहे है। इसी क्रम में आज ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा अवैध मादक पदार्थो को नष्ट करवाया है।

 

कमेटी द्वारा एसपी मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, पुलिस निरीक्षक सुभाष बिजारणियां, हैड कांस्टेबल लक्ष्मण ङ्क्षसह, कांस्टेबल सुनील कुमार की उपस्थिति में नशीले पदार्थो को नष्ट करवाया है। पुलिस के अनुसार 44 मामलों में जब्त किया गया करीब 14 करोड़ का नशीला पदार्थ नष्ट करवाया है।

 

पुलिस ने अवैध डोडा के 33 मामलों में जब्त किया गया 810 किलो डोडा, 4 मामलों में 71 किलो गांजा, 5 प्रकरणों में जब्त 183 ग्राम एमडी, 1 मामले में जब्त 60 हजार नशीली टेबलेट, 1 मामले में जब्त अफीम के पौधे कुल 16 किलो के नष्ट किए गए है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!