राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस लगातार विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा कर रही है। बीते दिनों ही जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने 12 फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की थी। जिसके बाद आज पूगल पुलिस थाने में दर्ज मामले में फरार चल रहे राकेश कुमार के खिलाफ इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने राकेश कुमार पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।





