राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बॉलीवुड़ एक्टर का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। एक्टर भरत कपूर का 80 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्होंने लगभग चार दशकों के करियर में अमिताभ बच्चन स्टारर आखिरी रास्ता और खुदा गवाह समेत 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

उन्होंने नूरी, आखिरी रास्ता, बाजार, इनकार, राम बलराम जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाए थे। एक्टर अवतार गिल ने न्यूज एजेंसी से भरत कपूर के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भरत कपूर पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे। वह घर पर ही थे और सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उनका निधन हुआ। भरत कपूर ने काफी समय पहले काम करना बंद कर दिया था।



