राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में नई व्यवस्था के तहत गैस सिलेंडर मिलेगा। सरकार ने गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर यह बदलाव किए है। केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने और आपूर्ति व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं।

बता दें कि इन नियमों का सबसे ज्यादा असर राजस्थान के बड़े शहरों जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, अलवर, बीकानेर और भरतपुर में रहने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। सबसे बड़ा बदलाव ओटीपी आधारित डिलीवरी का है। अब जब भी आपका सिलेंडर डिलीवरी के लिए निकलेगा तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
डिलीवरी एजेंट को यह ओटीपी बताए बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा। यह व्यवस्था सब्सिडी वाले सिलेंडरों की चोरी और गलत इस्तेमाल रोकने के लिए बनाई गई है। दूसरा महत्वपूर्ण नियम बुकिंग अंतराल में बढ़ोतरी है।
शहरी क्षेत्रों (जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर आदि) में अब दो सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल रखना अनिवार्य होगा। पहले यह 21 दिन था। ग्रामीण इलाकों में यह समय और बढ़ सकता है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी बुकिंग प्लानिंग पहले से करनी होगी, वरना सिलेंडर उपलब्ध न होने पर परेशानी हो सकती है।




