राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही चरकड़ा में 24 अप्रैल की रात को नौ बजे के आसपास की है। जहाँ युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

इस संबंध मे मृतक के रिश्तेदार उमावरराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया की उसके 34 वर्षीय भतीजे संपतलाल नायक की रात के समय में ट्रेन के नीचे आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




