राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का लगातार अपराध की रोकथाम और नशे पर प्रहार करने का डबल अटैक जारी है। इसी कड़ी में आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में 21 अप्रेल को एकदिवसीय एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस ने एक दिन में जिलेभर में 143 लोगोंं को गिरफ्तार किया । आईजी और एसपी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती राठौड़, बनवारी लाल मीणा सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

 

अभियान के तहत 331 पुलिसकर्मियों की 78 टीमों ने 424 स्थानों पर दबिश दी और चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान 85 स्थाई वारंटी, भगौड़े, चार इनामी के साथ 143 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत 33 को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीमों ने इस दौरान एनडीपएस एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज 3 को गिरफ्तार करते हुए 13.476 ग्राम हेरोइन, करीब 25 किलो डोडा, 775 ग्राम अफीम, 139 ग्राम गांजा और 17650 रूपए नकद जब्त किए है। पुलिस ने इस दौरान आबकारी एक्ट के 8 प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों के पास से 90 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है। इसी क्रम में गजनेर पुलिस ने नशीले पदार्थो के मामले में 2022 से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी रमेश निवासी फलौदी को गिरफ्तार किया है। देशनोक पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे मोटाराम, पूराराम, प्रहलाद को गिरफ्तार किया है। तीनों पर 2500-2500 का इनामी घोषित था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!