राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाते से नकदी और आभूषण को गायब करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में पवनपुरी निवासी सपना वेेष्णव ने लिखमीदेसर निवासी बीरबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 19 मार्च 2026 को बिग्गा बास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपित ने उसकी नानीजी का संपूर्ण सोन का आभूषण व नकदी राशि खाते से निकाल ली। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





