मेष राशि- मेष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे जिनसे अच्छा ताल मेल बनेगा। छात्रों को आज किसी प्रैक्टिकल में सहपाठी की मदद मिलेगी, कार्य में आसानी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा, लोग आपका सपोर्ट करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घरवाले प्रस्ताव के लिए थोड़ा समय लेंगे।

 

वृष राशि- वृष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आप बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पसंदीदा खाना खाने के लिए आप अच्छी डिश आर्डर कर सकते हैं। दफ्तर में उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आपको बिजनेस संबंधी नए लोगों से जुडऩे का मौका मिल सकता है। आपकी कड़ी मेहनत से आपको सक्सेस मिलेगी जिससे आप रिलैक्स फील करेंगे। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में आप सफल हो सकते हैं।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जायेंगे, जहां खूब इंजॉय करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलती रहेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक झोंक खत्म होगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। वाहन खरीदने का विचार भाई से करेंगे, लाभदायक जानकारी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग नए कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कार्य कुशलता दिखाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी।

 

कर्क राशि- कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला अनुभव लेकर आएगा। लवमेट आज घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिये प्रयासरत छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। स्वास्थ सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। ऑफिस में नया टारगेट मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है। राजनैतिक पक्ष में आपकी रुचि बढ़ेगी, लोग आपके कामों की तारीफ करेंगे। आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग आज आपको उत्साहित करेगा। आज सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

 

सिंह राशि- सिंह राशि वालों आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आज आपको शुभ सन्देश मिल सकता है, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे, आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। एजुकेशन फील्ड में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स अपना पूरा सहयोग करेंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कुछ बेहतर करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं, काम करने में आसानी होगी। आज काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखने से सफलता अवश्य मिलेगी। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको अच्छी डील मिल सकती है। उधार के लेन देन से बचें। माता पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। किसी सभा में आपकी उपस्थिति लोगों को अचंभित करेगी, लोग आपसे मिलकर प्रसन्न होंगे।

तुला राशि-तुला राशि वालों आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज किसी बात को सोचकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन देन में थोड़ा सतर्क रहें। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। समाज में आप दोनों की सुंदर छवि बनेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। आज आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। बिजनेस से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ेगी। आप कुछ अनुभवी लोगों से मिलेंगे जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको काफी अच्छे फायदे देखने को मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही होने लगेगी। अचानक शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों आज आपके लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। आपका वेतन भी बढ़ सकता है। कार्य स्थल पर समझदारी पूर्वक लिए गए फैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस दौरान कार्य स्थल पर बाहर का खाना खाने से बचें। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।

मकर राशि-मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों आज आपका दिन अच्छे पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढिय़ा नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आज आप पर ईश्वर की असीम कृपा है जिससे आपके रुके हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढेगा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है, भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्टूडेंट आज अपनी पढाई में बिजी रहेंगे। आपका दिन थोडा व्यस्त हो सकता है, लेकिन शाम का समय अपने परिवार के साथ मस्ती में बिताएंगे। आज आप साहित्यिक किताब पढ़़ सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!