राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक दुकान में आग लग जाने से सामाान जल जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत के मढ़ गांव की है। जहां पर एक दुकान में अचानक आग लग गयी। जिससे कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। इस दौरान दुकान के बाहर बने छप्पर में आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी।

इस आग में दुकान के आगे बना छप्पर भी जल गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुटे। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक दुकान को पूरा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीडि़त सोहनलाल परिहार इस दुकान के जरिए जीवन यापन कर रहा था।




