राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के खाजूवाला से जुड़े एक नाबालिग के हैंड ग्रेनेड़ के साथ निरूद्ध किया गया है। जिसके बाद एजेंसिया सतर्क हो गयी है। जानकारी के अनुसार खाजूवाला क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में रहने वाला नाबालिग पंजाब के फाजिल्का में ङ्क्षजदा हैंड ग्रेनेड़ के साथ निरूद्ध किया गया है। यह कार्रवाई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल व सीआईडी इंटेलिजेंस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी है।

 

बताया जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड़ की डिलीवर सीमापार बैठे हैंडलर्स के इशारे पर की जानी थी जिससे आतंकी साजिश गहरा गयी है। फिलहाल एजेंसिया जांच में जुटी है कि आखिर इस विस्फोटक का कहां उपयोग किया जाना था। वहीं बीकानेर से लगने वाले बॉर्डर क्षेत्र में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!