राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टैक्टर की टक्कर से बालक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के एलआईसी के पास जयपुर रोड़ पर 20 अप्रैल की दोपहर की है। इस सम्बंध में डिफेंस कॉलोनी उदासर निवासी विक्रमजीत पुत्र हनुमान प्रसाद ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि सुधीर रोझ़ व उसके साले का बेटा बाइक पर जा रहा था।

इस दौरान ट्रेक्टर चालक बजरंग प्रजापत ने लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सुधीर व बालक गिर गए और दोनेा घायल हो गए। इस हादसे में परिवादी के साले के बेटे की मौत हो गयी। वहीं सुधीर घायल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




