राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आईपीएल के सट्टे को लेकर बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल, सिम कार्ड व नकदी भी जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार की टीम ने की है।

पुलिस टीम ने जुए, सट्टे के खिलाफ टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने सूचनाओं के आधार पर गैस गोदाम के पीछे कार्रवाई करते हुए अजय कुमार को पकड़ा है। जो कि आईपीएल मैच में ऑनलाईन सट्टा करवा रहा था। पुलिस ने रंगे हाथों युवक को पकड़ा है। जिसके पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड व करीब 3400 रूपए नकदी जब्त किए है।




