राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के चलते 16 लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना तमिलनाड़ के विरूधुनगर जिले की है। जहां पर रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें तीन महिलाएं हैं, जो करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

 

 

दमकल और रेस्क्यू टीमें कई घंटों से आग बुझाने और मलबा हटाने में जुटी हैं। धमाके के बाद भी पटाखे फूटते रहे, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आई। शुरुआती जांच में सामने आया कि विस्फोट फैक्ट्री के सामने वाले हिस्से में हुआ है, जहां मजदूर कच्चे सामान के साथ काम कर रहे थे। इसको लेकर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा- मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के लिए कहा है। साथ ही जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!