राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के लोहिया गांव की रोड़ की है। जहां पर बीती रात को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनो लोग गिर गए और बुरी तरीके से जख्मी हो गए।

जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर कर दिया गया। जहा पर इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार रामेश्वरलाल और मालुराम की मौत हो गयी। दोनो की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने मोर्चरी के बाहर धरना लगा दिया है।




