राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक और स्कार्पियों की भिड़ंत मेंं दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र के बुद्धरों की ढ़ाणी के पास की है। जहां पर बाइक और स्कार्पियों की भिड़ंत हो गयी। जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। स्कार्पियों में सवार दो लोगों के चोटें आयी है।

जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया गया है। हादसे में स्कार्पियों गाड़ी भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पायी हे ।




