राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होटल में घुसकर मारपीट करने और कपड़े फाडऩे का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में चुंगी चौकी निवासी अरूण वाल्मीकि ने अज्ञात तीन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि 12 अप्रैल की रात को करीब 12 बजे के आसपास तीन पुलिसवाले पुलिस की गाड़ी में सादी वर्दी में उसके होटल में आए। परिवादी के अनुसार तीनों ने उसे जाति सूचक गालियां दी और मारपीट करते हुए कपड़े भी फाड़े। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




