राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस लाईन चौराहे पर कैंपर चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए व्यक्ति को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है ।घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पुलिस लाईन चौराहे पर 12 अप्रैल की दोपहर की है। इस सम्बंध में सुभाषपुरा निवासी संजय सिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि कैंपर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके ससुरा को टक्कर मार दी। जिससे उसके ससुर गिर गए और चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





